Advertisement Carousel

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बैकुण्ठपुर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और महाआरती

भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु और देश की निरंतर प्रगति की कामना की, 12 वर्षों की उपलब्धियों को बताया ऐतिहासिक


बैकुण्ठपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बैकुण्ठपुर स्थित राम मंदिर प्रेमाबाग में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने विशेष पूजा-अर्चना, हवन और महाआरती का आयोजन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की गई।


कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते 12 वर्षों में देश को नई दिशा और नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी जनता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाले ऐसे प्रधान सेवक हैं, जिन्होंने लगातार 12 वर्षों तक देशवासियों की सेवा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।


नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसानों के उत्थान, युवाओं के रोजगार और आधारभूत संरचना के विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।


जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। आज भारत की आवाज दुनिया भर में सुनी जा रही है और देश आर्थिक, सामरिक तथा तकनीकी क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रहा है।


इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला मंत्री शारदा गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला कार्यालय मंत्री मंजू जिवनानी, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता यादव, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष विमलचंद चेरवा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!