Advertisement Carousel

जेसीबी के टायर में हवा भरते समय जोरदार धमाका, 15 फीट तक उछले लोग; युवक की मौत, 3 घायल


बिलासपुर
बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी स्थित फॉर्च्यून एलिमेंट प्रोजेक्ट में जेसीबी के टायर में हवा भरते समय अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि मौके पर मौजूद लोग करीब 15 फीट तक हवा में उछल गए।


हादसे में सीपत निवासी 22 वर्षीय उमाकांत कौशिक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जेसीबी ऑपरेटर समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि जेसीबी के टायर में हवा भरी जा रही थी, तभी अचानक टायर फट गया और तेज धमाके के साथ आसपास मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। घटना का खौफनाक मंजर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है।


सूचना मिलने पर चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!