रायपुर। कोरिया जिले के सोनहत क्षेत्र में हुए चर्चित तिहरे हत्याकांड को लेकर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गजेंद्र यादव ने कड़ा रुख अपनाया है।
मंत्री यादव ने कहा कि इस जघन्य घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और यदि आरोपियों द्वारा किसी प्रकार का अवैध निर्माण पाया जाता है तो उनके मकानों को भी जमींदोज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून अपने तरीके से काम करेगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और मामले की लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
