Advertisement Carousel

11 केवी लाइन का तार टूटने से बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आकर 2 भालू और एक शावक की मौत

Oplus_16908288


सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पार्वतीपुर के जंगल में दर्दनाक हादसा सामने आया है। जंगल से गुजर रही 11 केवी हाई वोल्टेज बिजली लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से दो वयस्क भालुओं और एक शावक की मौके पर ही मौत हो गई।


करंट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक भालू का शव बुरी तरह झुलस गया, जबकि आसपास की झाड़ियां और वनस्पतियां भी जलकर खाक हो गईं। घटना से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।


सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वन विभाग और बिजली विभाग संयुक्त रूप से यह पता लगाने में जुटे हैं कि 11 केवी लाइन का तार किन परिस्थितियों में टूटा और लंबे समय तक उसमें करंट कैसे प्रवाहित होता रहा।


प्रारंभिक तौर पर इसे बिजली लाइन की लापरवाही से जुड़ा मामला माना जा रहा है, हालांकि जांच रिपोर्ट के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

error: Content is protected !!