Advertisement Carousel

सहकारी बैंक घोटाले पर सरकार का बड़ा एक्शन, 497 किसानों को राहत; खाद-बीज वितरण फिर शुरू


30.51 करोड़ की अनियमितता उजागर, दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर एफआईआर; ईडी जांच का कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया स्वागत


छत्तीसगढ़ सरकार ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अंबिकापुर की शंकरगढ़, कुसमी, रामानुजगंज और रामचंद्रपुर क्षेत्र की समितियों में वर्ष 2020-21 से 2023-24 के दौरान हुई वित्तीय अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की है। करीब 497 किसानों से जुड़ी शिकायतों में 30.51 करोड़ रुपये से अधिक की गड़बड़ी सामने आने के बाद दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।


कृषि मंत्री Ramvichar Netam ने कहा कि प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए खाद-बीज वितरण और ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है। उन्होंने ईडी जांच का स्वागत करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सरकार का दावा है कि इस कदम से किसानों का भरोसा बढ़ा है और आगामी कृषि सीजन की तैयारियों को गति मिली है।

error: Content is protected !!