Advertisement Carousel

ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार



81 एटीएम कार्ड और 62 बैंक पासबुक बरामद, म्युल अकाउंट के जरिए चल रहा था करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा कारोबार


दुर्ग। दुर्ग पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने खुर्सीपार क्षेत्र से तीन अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कथित रूप से “अन्ना रेड्डी” ऑनलाइन बेटिंग एप के जरिए करोड़ों रुपये के सट्टे का कारोबार संचालित कर रहे थे।


जांच में सामने आया है कि आरोपी म्युल अकाउंट का इस्तेमाल कर ऑनलाइन सट्टे के पैसों का लेनदेन करते थे। इसके लिए गरीब और जरूरतमंद लोगों को लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाए जाते थे और उन खातों का उपयोग अवैध ट्रांजेक्शन के लिए किया जाता था।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 81 एटीएम कार्ड, 62 बैंक पासबुक सहित कई डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आईपीएल सीजन के दौरान इस नेटवर्क का संचालन झारखंड के रांची से किया जा रहा था।


फिलहाल पुलिस जब्त डिजिटल उपकरणों और बैंक खातों के वित्तीय लेनदेन की तकनीकी जांच कर रही है। जांच के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी की भी संभावना जताई जा रही है।

error: Content is protected !!