Advertisement Carousel

स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग में हड़कंप

Oplus_16908288


जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला खैरवार पारा, बोड़सरा का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो में स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक और शिक्षिका के आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।


वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों, ग्रामीणों और शिक्षा जगत में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि जिन शिक्षकों पर बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने की जिम्मेदारी है, उनके खिलाफ मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।


मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने कहा कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जा रही है। जांच में वीडियो की सत्यता और संबंधित शिक्षक-शिक्षिका की संलिप्तता की पुष्टि होने पर नियमानुसार सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


फिलहाल शिक्षा विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वीडियो की वास्तविकता, समय और परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद स्कूलों में अनुशासन और विभागीय निगरानी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!