Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शनिवार शाम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके चार दशक से अधिक लंबे योगदान की सराहना की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. बुधरी ताती ने अपना जीवन जनजातीय समाज की सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और लोक परंपराओं के संरक्षण के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि उनका सेवा भाव और सामाजिक योगदान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।


इस अवसर पर डॉ. बुधरी ताती ने भी जनजातीय समाज के विकास और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। मुलाकात के दौरान उनके परिजन भी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!