Advertisement Carousel

‘बांग्लादेशी’ बताकर डिपोर्ट किए गए व्यक्ति के लापता होने का मामला हाई कोर्ट पहुंचा



पत्नी की हैबियस कॉर्पस याचिका पर केंद्र और राज्य सरकार से जवाब तलब, दो सप्ताह बाद अगली सुनवाई


बिलासपुर।
बिलासपुर हाई कोर्ट में कथित डिपोर्टेशन से जुड़े एक मामले की सुनवाई हुई। बिलासपुर निवासी एक महिला ने अपने पति के लापता होने को लेकर हैबियस कॉर्पस याचिका दायर की है।


याचिका में आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने अगस्त 2025 में उसके पति को बांग्लादेशी नागरिक बताकर डिपोर्ट कर दिया, जबकि उसके पास भारतीय नागरिकता से संबंधित वैध दस्तावेज मौजूद थे। महिला का यह भी दावा है कि डिपोर्ट किए जाने के बाद उसका पति बांग्लादेश भी नहीं पहुंचा और तब से उसका कोई पता नहीं चल सका है।


मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा है। अदालत ने केंद्र सरकार को जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का अंतिम अवसर दिया है। वहीं, राज्य सरकार को भी शपथपत्र के साथ संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।


मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद निर्धारित की गई है।

error: Content is protected !!