Advertisement Carousel

ठाठापुर सब स्टेशन पहुंचीं विधायक भावना बोहरा, जेई को लगाई फटकार – VIDEO


कवर्धा, 7 जुलाई। कबीरधाम जिले में लगातार बिजली कटौती, किसानों एवं उपभोक्ताओं की शिकायतों और बिजली विभाग की अव्यवस्थाओं को लेकर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सोमवार को ठाठापुर विद्युत सब स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए जूनियर इंजीनियर सौरभ द्विवेदी को किसानों के साथ कथित गलत व्यवहार और विभागीय लापरवाही को लेकर कड़ी फटकार लगाई।


निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों से बिजली आपूर्ति में आ रही बाधाओं और शिकायतों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बार-बार बिजली कटौती से किसानों और आम उपभोक्ताओं को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।


विधायक भावना बोहरा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति में तत्काल सुधार सुनिश्चित किया जाए, किसानों एवं उपभोक्ताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा सभी शिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता और किसानों की समस्याओं की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!