Advertisement Carousel

नई फसल से पहले चावल उठाव में तेजी की पहल, सीएम साय ने केंद्र से मांगे 250 रेलवे रैक प्रतिमाह



5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र परिवहन का आग्रह, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सहयोग का दिया भरोसा


रायपुर/नई दिल्ली, 31 जुलाई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव और हर महीने पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय पर चावल के परिवहन से गोदामों में नई फसल के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा और किसानों से धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ को केंद्रीय पूल के लिए 73 लाख टन चावल उपलब्ध कराने का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए राज्य को प्रतिमाह कम से कम 250 रेलवे रैक उपलब्ध कराना आवश्यक है।


केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री के आग्रह पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!