Advertisement Carousel

BRICS अध्यक्षता से वैश्विक मंच पर मजबूत हुई भारत की साख : CM साय


रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर एक विश्वसनीय और प्रभावशाली शक्ति के रूप में उभरा है। वर्ष 2026 में भारत को मिली BRICS की अध्यक्षता और 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी देश की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।


सीएम साय ने कहा कि भारत न केवल अपने राष्ट्रीय हितों को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है, बल्कि विकासशील देशों और ग्लोबल साउथ की आवाज को भी वैश्विक मंचों पर मजबूती दे रहा है। उन्होंने कहा कि BRICS की अध्यक्षता वैश्विक सहयोग, नवाचार और सतत विकास को नई दिशा देने का अवसर है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत का स्पष्ट रुख, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, वित्तीय समावेशन और तकनीक आधारित विकास का मॉडल दुनिया के लिए प्रेरणा बन रहा है। भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका से निवेश, तकनीक, नवाचार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं।


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत की BRICS अध्यक्षता के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि भारत का नेतृत्व ग्लोबल साउथ की आवाज को सशक्त करने और वैश्विक सहयोग व साझा समृद्धि को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!