Advertisement Carousel

ACB अधिकारी बनकर घर में घुसा, गोली मारने की धमकी देकर लाखों का माल ले गया


धमतरी में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बनकर घर में घुसकर गोली मारने की धमकी देते हुए चोरी करने के मामले में रुद्री पुलिस ने फरार आरोपी हितेश सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से जुड़े मामले में करीब 2.50 लाख रुपये के मशरूका चोरी करने का आरोप है।


आरोप है कि आरोपी ने घर में घुसकर लैपटॉप, वनप्लस पैड और 8 मोबाइल फोन समेत अन्य सामान अपने साथ ले गया था। मामले में BNS की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था।


प्रकरण में आरोपी रामचंद देवांगन और नागेंद्र पटेल की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि हितेश सिंह फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


रुद्री पुलिस की कार्रवाई से मामले में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जांच आगे बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!