Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री ने लिया सड़क सुरक्षा का संकल्प, पोस्टर पर किए हस्ताक्षर

रायपुर। सेवा से संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सड़क सुरक्षा संकल्प पोस्टर पर हस्ताक्षर कर सुरक्षित यातायात के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को यातायात जागरूकता अभियान और सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे विभिन्न नवाचारों की जानकारी दी।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ट्रैफिक हैकथॉन 2026 अभियान के बारे में भी बताया। अभियान के माध्यम से तकनीकी नवाचार और जनभागीदारी के जरिए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इन प्रयासों की सराहना की।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें, सड़क पर सुरक्षित चलें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!