Advertisement Carousel

संघ की विचारधारा पर बनी फ़िल्म “आख़िरी सवाल” की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग, वैचारिक विमर्श पर हुई चर्चा


रायपुर। छत्तीसगढ़ यंग थिंकर्स फ़ोरम द्वारा आयोजित चर्चित हिंदी फ़िल्म “आख़िरी सवाल” की विशेष स्क्रीनिंग सोमवार को रायपुर के पंडरी स्थित PVR सिटी सेंटर मॉल में संपन्न हुई।

कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के नागरिकों, शिक्षकों, प्राध्यापकों, युवाओं, व्यवसायियों, सेवानिवृत्त अधिकारियों और महाविद्यालयीन विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।


इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप जूदेव, लोकतंत्र सेनानी संघ के अध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता तथा छत्तीसगढ़ यंग थिंकर्स फ़ोरम के संयोजक उज्ज्वल दीपक विशेष रूप से उपस्थित रहे।


फ़िल्म “आख़िरी सवाल” राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका, उसकी विचारधारा, राष्ट्र निर्माण में योगदान और उससे जुड़े वैचारिक प्रश्नों को केंद्र में रखकर बनाई गई है। फ़िल्म की संवेदनशील प्रस्तुति, प्रभावशाली संवाद और अभिनेता संजय दत्त सहित अन्य कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को प्रभावित किया।


स्क्रीनिंग के बाद राष्ट्रवाद, शिक्षा, सामाजिक दायित्व और वैचारिक विमर्श जैसे विषयों पर सकारात्मक चर्चा भी हुई। आयोजकों ने इसे केवल फ़िल्म प्रदर्शन नहीं, बल्कि सामाजिक चिंतन और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने वाला सार्थक प्रयास बताया।


छत्तीसगढ़ यंग थिंकर्स फ़ोरम ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे वैचारिक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजन जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!