Advertisement Carousel

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही, PWD के 13 अधिकारियों को नोटिस

Business concept.

बिना ठोस टीप के शिकायतें बंद करने का मामला, 15 दिन में देना होगा लिखित जवाब

रायपुर। सीएम हेल्पलाइन-1076 की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर लोक निर्माण विभाग (PWD) के 13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें तीन अधीक्षण अभियंता, पांच कार्यपालन अभियंता और पांच अनुविभागीय अधिकारी शामिल हैं।

मामला शिकायतों को बिना सारगर्भित टीप और संतोषजनक निराकरण के बंद करने से जुड़ा है। इसे गंभीरता से लेते हुए विभाग ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है।

जारी निर्देश के अनुसार, सभी 13 अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर लोक निर्माण विभाग के सचिव के समक्ष अपना लिखित जवाब प्रस्तुत करना होगा। अधिकारियों के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

इस कार्रवाई का उद्देश्य जन शिकायतों के निराकरण में जवाबदेही सुनिश्चित करना और शिकायतों को केवल औपचारिकता के तौर पर बंद करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना है। सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिक अपनी समस्याएं शासन तक पहुंचाते हैं, ऐसे में शिकायतों का उचित परीक्षण और संतोषजनक निराकरण प्रशासनिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!