Advertisement Carousel

स्कूल में कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल, दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप



मैनपुर के देवझर (अमली) स्कूल का मामला, बीईओ ने जांच के बाद कड़ी कार्रवाई का दिया आश्वासन


गरियाबंद। जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत देवझर (अमली) शासकीय स्कूल का एक कथित वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में स्कूल के कार्यालय कक्ष में दो शिक्षक कथित रूप से शराब और चखने के सामान के साथ नजर आ रहे हैं।


मामले में आरोप है कि जब मीडिया टीम ने शिक्षकों से इस संबंध में सवाल किए तो उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से विद्यालय का माहौल प्रभावित हो रहा है और छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। घटना के बाद शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।


इधर, मैनपुर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) देवनाथ बघेल ने कहा है कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!