Advertisement Carousel

हत्या के मामले में शामिल एक महिला समेत चार नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा / छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा भांसी में हुई आगजनी और हत्या के मामले में 4 और नक्सली सहयोगी गिरफ्तार हुए है। पारा में चल रहे निर्माण कार्य मे काम न मिलने से नक्सलियो से हुई थी शिकायत। शिकायत के बाद हुई थी पंच की हत्या और आगजनी। चारो नक्सली सहयोगी कुपेर में हुए आगजनी में भी शामिल थे।

गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला नक्सली भी शामिल है। भांसी थाना क्षेत्र के भांसी के जंगलों से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए नक्सली हत्या, लूट, आगजनी जैसे संगीन मामलों के आरोपी हैं। आरोपियों का नाम गोपी भास्कर, सहदेव तलाम, बबलू कुंजाम और बुधरी तेलाम बताया गया है। आरोपियों से पूछताछ की गई है।

error: Content is protected !!