कोरिया / केरल राज्य में आये भीषण बाढ़ के कारण लाखो लोग प्रभावित हुए हैं ऐसे में देश भर से लोग यथासंभव मदद कर रहे हैं। बैकुंठपुर में भी देवरहा सेवा समिति के सदस्यों ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए आर्थिक सहायता भेजी है।
देवरहा सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने बताया कि भीषण बाढ़ त्रासदी में केरल राज्य के लाखों लोग प्रभावित हुए हैं वहां खाने रहने और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के लिए लोग भटक रहे हैं ऐसे में समिति सदस्यों ने आर्थक सहायता भेजने का निर्णय लिया जिसके बाद शहर में व्यापारियों, आम नागरिकों और समिति सदस्यों ने कुल मिलाकर 51000 की राशि एकत्र किया।
आज शुक्रवार को उक्त राशि को कलेक्टर कोरिया को सौपा गया जिसके बाद यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष के माध्यम से केरल बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए भेजी जाएगी। कलेक्टर कोरिया ने समिति के प्रयास की सराहना करते हुए बाढ़ प्रभावितों के लिए शहर से कपड़े इकट्ठा कर भेजने की बात भी कही।

इस दौरान समिति अध्यक्ष शैलेष शिवहरे के साथ रामधनी गुप्ता, भानु पाल, विपिन जायसवाल, सुभाष साहू, सुरेंद्र चक्रधारी, पंकज गुप्ता, आशीष शुक्ला, रमन गुप्ता, खेल अधिकारी राजेंद्र सिंह, अनिल खटिक, घनश्याम साहू, रवि सिंह, राहुल मिश्रा, मल्लू जायसवाल, आंनद सिंह, आशीष यादव, रजनीश गुप्ता, अविनाश सिंह गांधी, तेजबली, संदीप पटेल आदि सदस्य मौजूद थे।
