Advertisement Carousel

रानी अटारी जा रही बस 36 मोड़ के पास ट्रक से भिड़ी, 35 घायल, 5 गम्भीर, अपोलो रेफर

कोरिया / चिरमिरी से विजय वेस्ट माइन्स प्रथम पाली के कामगारों को लेकर जा रही एसईसीएल की अनुबंधित बस खड़गवां के छत्तीस मोड़ के पास एक ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए है।

बता दे कि चालक की लापरवाही से श्रमिकों को रानी अटारी ले जाती हुई अनुबंधित बसें कई बार पहले भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है।

स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे साथ में डॉक्टर जी डी पोलाई भी उपस्थित थे। सभी घायलों को स्थानीय लोगो की मदद से रीजनल हॉस्पिटल गोदरीपारा लाया गया। जहां से 5 घायलों को गम्भीर अवस्था में अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर रेफर कर दिया गया है तथा बाकी का इलाज रीजनल हॉस्पिटल कुरासिया में ही चल रहा है।

घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल है। श्रमिको का आरोप है कि 35 सीटर बस में 60 से ज्यादा लोगो को भरकर ले जाया जा रहा था जिसके कारण ज्यादा संख्या में लोग घायल हुए है।

error: Content is protected !!