Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ का अगला CM – बघेल, सिंहदेव, महंत या ताम्रध्वज ? कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज

रायपुर / छत्तीसगढ़ में 15 साल बाद कांग्रेस की वापसी हुई है। प्रदेश में कांग्रेस के 68 सीट पर विधायक चुन कर आए हैं। अब बड़ा सवाल है कि कांग्रेस से मुख्यमंत्री पद का ताज किसके सर पर सजेगा। । बैठक में केन्द्रीय पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। माना जा रहा है कि कि वे पार्टी हाइकमान के फैसले से विधायकों को अवगत कराएंगे। वे विधायकों से दल का नेता चुनने के लिए रायशुमारी करेंगे। हालांकि पार्टी में सीएम पद के लिए कई बड़े नाम सामने आएं हैं। 

मुख्यमंत्री का चेहरा तय होने से पहले छत्तीसगढ़ में फिलहाल टी एस सिंह देव, चरणदास महंत, भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू के नामों पर चर्चा का बाजार गर्म है
error: Content is protected !!