Advertisement Carousel

VIDEO – खाली हाथों से जादूगर हैरी ने की नोटों की बारिश, लोगों को किया मंत्रमुग्ध

कोरिया / प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कोरिया द्वारा आज जिला मुख्यालय घड़ी चौक स्थित बाल मंदिर में युवा जादूगर सम्राट हैरी द्वारा हैरत अंगेज प्रस्तुति दी गई। बता दे जादूगर हैरी अपने कारनामों से एशिया बुक रिकार्ड होल्डर हैं।

इस जादुई कार्यक्रम में सम्राट हैरी ने हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, इसाई सबके लिए सद्भावना रखना सिखाया और अपने जादू से खाली हाथों से नोटों की बारिश, दिल्ली का मीना बाजार, लोहे की रिंग को बार-बार अलग करके फिर जोड़ देना आदि करनामों से लोगों को हैरत में डाल दिया।

इस अवसर पर नपा अध्यक्ष अशोक जायसवाल, नपा उपाध्यक्ष सुभाष साहू, ब्रह्माकुमारी समिति की बहनों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

तत्पश्चात्‌ ब्रह्माकुमारीज बहनो ने परमात्मा के सत्य का परिचय देते हुए कहा कि वो परमात्मा, खुदा, भगवान ज्योति बिन्दु निराकार हैं और संसार का सबसे बड़ा जादूगर है जो इस समय परमधाम से आकर सारी सृष्टि को पावन बनाने का कार्य कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि युवा जादूगर सम्राट हैरी भारत के अलावा विश्व के अनेक देशों में अपने जादू का शो कर शोहरत बटोर चुके हैं।

error: Content is protected !!