Advertisement Carousel

लोहारा के बीचारपुर के पास भीषण सड़क हादसा, शिक्षक समेत 3 की मौत


कवर्धा जिले के लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर के पास बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में रणवीरपुर शासकीय स्कूल के शिक्षक श्याम चरण देवांगन की मौके पर ही मौत हो गई।


वहीं, 18 वर्षीय देवदास मार्कंडेय ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया, जबकि 19 वर्षीय पुनीत रात्रे की इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही लोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने तीनों शवों को परिजनों को सौंप दिया है।

प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने पुलिस जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!