Advertisement Carousel

छात्र को प्रचार्य ने बुरी तरह पीटा आरोपी प्राचार्य हुआ गिरफ्तार

कोरिया / एक निजी स्कूल के प्राचार्य ने कक्षा 7 में पढ़ने वाले 13 वर्षीय मासूम छात्र को इतनी बुरी कदर पीटा कि उसकी पीठ पर निशान पड़ गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस पूरे मामले में मिली जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर के ओड़गी नाका स्थित गोविंद सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कक्षा सातवीं में पढ़ने वाला 13 वर्षीय मासूम बच्चे की शुक्रवार को अपने ही कक्षा के सहपाठी से लड़ाई हो गई , जिसकी शिकायत उसने प्राचार्य से कर दी।

इस मामूली बात पर स्कूल स्कूल के प्राचार्य गोविंद तिवारी ने बच्चे को दूसरी कक्षा में ले जाकर सर का बाल पकड़ कर हाथ से इतनी बुरी कदर पीटा कि उसकी पीठ पर लाल निशान पड़ गए तथा माथे पर भी चोट आई। मासूम बच्चे ने घर आने के बाद भी डर कर अपने परिजनों को इसकी शिकायत नहीं की। शनिवार की सुबह जब बालक नहा रहा था तब उसके दादा मेवालाल ने उसकी पीठ का निशान देखा। तब उन्हें पूरी घटना की जानकारी हुई । इसके बाद वह सीधे सिटी कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने मामले की शिकायत दर्ज कराई । इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्राचार्य को जेजे एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर कार्यवाही की है।

error: Content is protected !!