Advertisement Carousel

मनिजिन्दर कौर बनी महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष, बधाईयों का दौर जारी

कोरिया / छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती फूलोदेवी नेताम के सहमति और राष्ट्रीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता देव के द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए श्रीमती मनिजिन्दर कौर को जिला कोरिया महिला कांग्रेस कमेटी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिसमें जिला कोरिया कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण ने हर्ष जताते हुए श्रीमती मनिजिन्दर कौर को बधाई दिया एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।

आपको बता दे कि इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस श्रीमति फूलो नेताम के निर्देश पर चार जिलों के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है और श्रीमती नेताम ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपने पद की गरिमा अनुसार पूर्ण निष्ठा से अपने कार्य का निर्वहन करने के साथ ही कार्यकारिणी बना कर सूचित करने की बात कही है।

error: Content is protected !!