Advertisement Carousel

पिछले 22 घण्टो से निगम आयुक्त चेम्बर के सामने बैठा है अजय धरने पर ….

कोरिया / कोरिया जिले का नगरीय क्षेत्र नगर पालिक निगम में एक अनोखा मामला सामने आया है जहाँ एक युवक को उसका मेहनताना नही दिए जाने पर कल 11 बजे सुबह से वह आज अभी तक निगम आयुक्त चेम्बर के सामने धरने पर बैठ गया है। पिछले 22 घण्टो से बैठे अजय को इंतजार है निगम आयुक्त के आने और उसे पैसा दिलाने का।

दरअसल मामला नगर निगम चिरमिरी के गाजर घास खरीदी से जुड़ा हुआ है। विगत डेढ़ माह से नगर निगम में स्वच्छता के नाम पर गाजर घास खरीदी का अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे 2 रुपये प्रति किलो गाजर घास खरीदी के लिए निगम प्रशासन ने वयापक प्रचार – प्रसार भी किया। अब जब लोग इससे जुड़ते जा रहा है तब निगम प्रशासन पैसे को लेकर टालमटोल करने लगा है।

बता दे कि इन पिछले दिनों वार्ड क्रमांक 2 के निवासी अजय कुमार दोहरे ने लगभग 250 क्विंटल गाजर घास अपने एवं अपने परिवार जनों के साथ मिल कर काटा और नगर निगम चिरिमिरी के SLRM सेन्टर में जमा कर निगम अधिकारियों से राशिद की प्राप्ति की। जिसके उपरांत अधिकारियों द्वारा 10 दिन में भुगतान करने की बात कही गई थी पर लगातार तारीख पर तारीख पा कर अजय कुमार दोहरे ने अब अनशन का रास्ता अपना लिया है।

गौरतलब हो कि हाल-फिलहाल में अजय कुमार दोहरे की दादी का देहांत हुआ है आप को यहाँ यह भी बताना लाजमी है कि एक गरीब परिवार का बड़ा लड़का जिसके परिवार आर्थिक स्थिति बिल्कुल भी ठीक नही हो। परिवार के सदस्यों की बात गर की जाए तो दो बहनें दिव्यांग दो छोटे भाई एवं दो छोटे – छोटे बच्चे है। अब भला निगम प्रशासन को इनसब से क्या ?

हमनें अजय कुमार दोहरे से आज मुलाकात कर उनसे इस मामले की जानकारी चाही तो उनका कहना था कि कल आयुक्त मेडम में मुझे कहा है अभी बैठो पैसा मिलेगा तो बैठा हूँ। मैंने गाजर घास बेचा है जिसका लगभग 52हजार 7सौ रुपए भुकतान होता है आयुक्त मेडम ने कहा है पैसा मिलेगा आप बैठो…और अब मैं नही उठूंगा बगैर पैसा लिए।

error: Content is protected !!