Advertisement Carousel

अफ़गानिस्तान ने पाकिस्तान को लताड़ा

Generated by IJG JPEG Library

देश विदेश / अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अब्दुल गनी ने की पाकिस्तान द्वारा भारत-अफगान व्यापार में बाधा पहुंचाने की कोशिशों कि निंदा की, उन्होंने कहा कि चाबहार बंदरगाह पाकिस्तान के एकाधिकार को ख़त्म करेगा।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा कि इस बात को लेकर कतई चिंता नहीं की जानी चाहिए कि भारत और अफगानिस्तान के बीच व्यापार को पाकिस्तान किसी भी तरह से बाधित कर सकता है।

इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस स्टडीज़ एंड एनालिसिस के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशरफ गनी ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार को बाधित करने की किसी भी कोशिश का कड़ा जवाब दिया जाएगा। राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा कि अफगानिस्तान एक जिम्मेदार देश है और वह अपनी जमीन का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए नहीं होने देगा।

error: Content is protected !!