Advertisement Carousel

स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 27 नए शहरों का ऐलान

दिल्ली / केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी के लिए 27 शहरों की तीसरी सूची जारी कर दी है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडु ने नई दिल्ली में स्मार्ट शहरों की सूची जारी की। इस सूची में महाराष्ट्र के 5, तमिलनाडु और कर्नाटक के 4-4, उत्तर प्रदेश के 3 और मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब के 2-2 शहरों जबकि आंध्र प्रदेश, सिक्किम, गुजरात, नगालैंड और ओडिशा के एक-एक शहर को शामिल किया गया है।

इन शहरों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जहां 24 घंटे पानी और बिजली मुहैया कराई जाएगी। सॉलिड वेस्ट मेनेजनेंट को भी स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इन स्मार्ट सिटी में तेज और बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी साथ ही बेहतर सड़कें भी होंगी। सरकार का लक्ष्य है कि 2019-20 तक देश के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाया जाए, जिसके लिए सरकार अगले 5 सालों में 48,000 करोड़ की वित्तीय मदद भी करेगी।

ऐसा पहली बार हुआ है कि देश के 500 शहरों का विश्लेषण किया गया और किन शहरों में किस तरह के बुनियादी ढांचे की जरूरत है उसका एक्शन प्लान बनाया गया है। स्मार्ट सिटी का मकसद है देश के तमाम शहरों के बुनियादी ढांचे को विकसित करके लोगों की जिंदगी को आसान और बेहतर बनाया जा सके। नागरिकों को एक सभ्य गुणवत्तापूर्ण जीवन, एक स्वच्छ और टिकाऊ पर्यावरण और ‘स्मार्ट’ समाधानों के प्रयोग इन स्मार्ट शहरों की विशेषता हैं।

error: Content is protected !!