Advertisement Carousel

हत्या की आशंका, फॉरेसिंक एक्सपर्ट और डॉग स्कोर्ड की टीम मौके पर, इलाके में दहशत का माहौल

रिपोर्ट / मुकेश विश्वकर्मा / 9981361600
पेंड्रा / पेंड्रा थाना क्षेत्र के नगवाही गांव में आज उस समय सनसनी फ़ैल गई जब गांव के कुछ लोगो ने गांव के पास स्थित एक तालाब के पास एक खून से सना डंडा और एक मोटर सायकल देखा और तालाब में एक युवक की लाश घटना की जानकारी मिलते ही पेंड्रा पुलिस और पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुचकर हत्या के मामले की जाँच में जुट गई है और आगे की जाँच के लिए फॉरेसिंक एक्सपर्ट और डॉग स्कोर्ड की टीम भी बुलाई गई है।
पूरा मामला नगवाही गांव है यहाँ आज ग्रामीणों ने गांव से बाहर स्थित एक तालाब के पास कुछ खून के निशान और एक खून से सना डंडा देखा और एक मोटरसायकल व तालाब में इसके शव गांव वालो ने मोटरसायकल की पहचान गांव के ही रहने वाले देवांगन सिंह पोर्ते के रूम में की घटना की जानकारी गांव वाले और परिजनों ने पेंड्रा पुलिस को दी घटना की जानकारी मिलते ही पेंड्रा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुचकर जाँच शुरू कर दी परिजनों के अनुसार मृतक कल शाम लगभग 6 बजे घर से निकला था गांव के ही किसी वयक्ति से मिलने की बात कहकर पर रात को काफी देर तक घर ना पहुचने पर घर वालो ने उसके मोबाईल फ़ोन पर भी कॉल किया पर देवांगन सिंह का फ़ोन स्वीच ऑफ हो गया था। जिसके बाद परिजनों ने गांव में ही देवांगन सिंह की खोजखबर ली पर कुछ पता नहीं चला। वही पेंड्रा थानेदार समेत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भी मौके पर पहुचकर जाँच शुरू कर दी है और पुलिस के अनुसार हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया है पहले मृतक को किसी बहाने से घटना स्थल लाया गया और उसके बाद मृतक के ऊपर मोटे डंडे से माथे और सर पे जोरदार प्रहार किया गया और उसके बाद घसीटकर तालाब में डाल दिया गया।
_20161004_104536वही पुलिस ने बिलासपुर से फॉरेसिंक टीम और डॉग स्कोर्ट की टीम भी बुला ली है और संदेहियों की पतासाजी के लिए टीम बनाकर आसपास के लोगो से पूछताछ शुरू कर दी है। वही हत्या के इस सनसनी खेज वारदात से पुरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।

error: Content is protected !!