Advertisement Carousel

पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थि, 4 आरोपी गिरफ्तार, संतोष जैन हत्याकाण्ड मामला

जगदलपुर / शहर के बर्तन व्यापारी संतोष जैन का अपहरण के बाद फिरोति मांगने और उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है, पुलिस ने मामले में 4 आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए एएसपी ओम् प्रकाश शर्मा ने बताया कि बीते दिनों 25 अक्टूबर को अज्ञात लोगों ने कुम्हारपारा निवासी बर्तन व्यापारी संतोष जैन का अपहरण कर लिया था, अपहरण करने के बाद आरोपीयो ने व्यापारी के परिजन से 5 लाख रुपए फिरोति की माँग की थी फिरोति की माँग होने पर परिजन ने आरोपियों तक रुपए भी पहुन्चा दिया था, इसके बावजूद जब व्यापारी घर वापस नहीं पहुन्चा तो परिजनों ने कोतवाली थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज़् कराई इसी दौरान पुलिस को व्यापारी की लाश ग्राम रायकोट में मिलने की सुचना मिली। लाश मिलने के बाद से ही पुलिस ने मामले को गंभीरतापूर्वक से लेते हुए जान्च् शुरू की, जान्च् के दौरान ही पुलिस ने तकनिकी साक्ष्यों और सीसीटीवि फुटेज की मदद से इस मामले में 4 आरोपीयो, उमेश यादव 42 वर्ष निवासी संतोषी वार्ड, गुड्डा 50 वर्ष निवासी शांति नगर, आजमन सेठिया 48 वर्ष निवासी नियानार् और जैकी 32 वर्ष निवासी गिदम् नाका को गिरफ्तार कर लिया है उन्होंने बताया यह सभी आरोपी ट्रक चालक् का काम करते है इन सभी का मृतक के साथ अच्छे सम्बन्ध थे, आरोपी व्यापारी के सामान का परिवहन करने का काम भी करते थे।
एक दिन चारो आरोपीयो ने रुपए के लालच् में व्यापारी का अपहरण करने का प्लान बनाया फिर सोची समझी साजिश के तहत के तहत 25 अक्टूबर को चारो ने मिलकर व्यापारी का अपहरण कर लिया। इसके बाद व्यापारी के परिजनों से 5 लाख रुपए उसे छोड़ने के एवज़् में फिरोति के तौर पर माँग की, फिरोति की रकम मिलने के बाद आरोपियो को शक हुआ कि अगर व्यापारी को छोड़ देंगे तो वह् घटना की जानकारी पुलिस को दे देगा इस डर् से आरोपियों ने 26 अक्टूबर की रात व्यापारी के गला दबाकर और धारधार् हथियार से गला रेतकर् उसकी हत्या कर दी, हत्या करने के बाद आरोपियों ने एक ट्रक में लाश को डालकर् रायकोट गांव के सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ में सभी आरोपीयो ने अपना जुर्म काबुल कर लिया है।

पुलिस आरोपीयो के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किये गये एक ट्रक सी जी 04 एच् आई 6728, एक मोटरसाइकिल सी जी 17 इ 3025, एक स्कूटी सी जी 17 के के 3885, एक स्कूटी सी जी 17 के एल 7073, मृतक के स्कूटी के जले हुए पुर्जे, 2 लाख 80 हजार रुपए नगद और एक धारधार चाकु बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपीयो के खिलाफ धारा 302, 364 (क्), 201, 120 (ब्), 36 भादवि के तहत अपराध् पंजीबध् करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!