कोरिया / कोरिया जिले के पटना सेक्टर में पदस्थ आरएचओ दिनेश कुमार साहू को कोरिया जिले का पहला कोविशिल्ड टिका लगाया गया। बता दे दिनेश छिंदिया उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ है। उसके बाद चिरिमिरी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोमनहिल में स्वयं मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ.विनय जायसवाल ने डॉक्टर जयंत यादव को वैक्सीन की पहली डोज दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव पर छत्तीसगढ़ में भी अमल हुआ हैं।
गौरतलब हो कि कोरिया जिले के पटना स्वास्थ्य केंद में पदस्थ आरएचओ दिनेश कुमार साहू को कोविशिल्ड का पहला टिका लगाया गया। संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव, कलेक्टर सत्य नारायण राठौड़, सीएमएचओ डॉ रामेश्वर शर्मा और काफी संख्या में स्वास्थ्य अमला और जनप्रतिनिधि इस दौरान मौके पर उपस्थित रहे।
उसके बाद मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ.विनय जायसवाल ने स्वयं अपने हाथों से डॉक्टर जयंत यादव को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई। इस दौरान चिरमिरी के शहरी प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोमनहिल में डॉ एस कुजूर, डॉ.रोहन, प्रिंस जायसवाल सीएसपी पी पी सिंह सहित हॉस्पिटल स्टाप की उपस्थिति रहे।
वैक्सीन लगने के उपरांत संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव, कलेक्टर सत्य नारायण राठौर, सीएमएचओ डॉ रामेश्वर शर्मा ने पटना सेक्टर में पदस्थ आरएचओ दिनेश कुमार साहू केे लिए तालियां बजा कर उनका उत्साह भी बढ़ाया और हाल चाल जाना।




