सूरजपुर / नगर के हॉस्पिटल कॉलोनी में करीब 20 लाख रुपये की चोरी हुई हैं। बताया जा रहा हैं कि प्रतिष्ठित गल्ला व्यापारी संजू जिंदिया के दुकान से चोरी हुई। सीसीटीवी फ़ुटेज में चोर की तस्वीर कैद हो गई हैं। पुलिस टीम के साथ एडिशनल एसपी मौके पर पहुँच घटना की जाँच कर रही हैं।
सूरजपुर में चोरी की वारदात लगातार जारी है आज शहर के हृदय स्थल पर स्थित किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 20 लाख नगदी पर हाँथ साफ कर दिया। हालांकि चोरो की करतूत cc tv में कैद हो गई है।
आपको बता दे नगर पालिका से लगे संजय जनरल स्टोर में बीते रात चोरों ने शटर तोड़कर दुकान के रखे दराज में से करीब बीस लाख रुपये पार कर दिया। दुकानदार ने बताया कि आज जब वो दुकान खोलने पहुँचा तो उसे शटर का ताला टूटा मिला और जब अंदर घुसकर दराज देखा तो उसके होश उड़ गए। दुकानदार के मुताबिक उसके 15 से 20 लाख रुपये गायब हैं हालांकि अभी एक्ज़ेक्ट फिगर जोड़ना पड़ेगा। तो वहीं चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और एडिशनल एसपी भी जाँच पड़ताल के लिए मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरो की तलाश में जुट गई है इसके साथ ही चोरों के सुराग लग सके उसके लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ले रही है।
