Advertisement Carousel

45 बोरियों में 2 लाख का प्रतिबंधित गुटखा जप्त

रायपुर / मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर छुरा थाना पुलिस द्वारा बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित जर्दायुक्त गुटका जप्त किया गया है। जप्त किये गये प्रतिबंधित गुटके की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। छुरा नगर के ही एक किराना व्यवसायी के गोडाउन में 18 मार्च गुरुवार तड़के छुरा पुलिस के द्वारा छापामार कार्यवाही की गई, जहाँ लगभग 45 बोरियों में अवैधानिक रूप से रखा हुआ जर्दायुक्त गुटका पर जप्ती कार्यवाही करते हुये ,जप्त गुटखे को जिला खाद्य विभाग के सुपुर्द किया गया है।

गरियाबंद छुरा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के किराना व्यवसाई गिरधारी राघवानी के किराना गोदाम में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा रखे होने की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष भू आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं जिला गरियाबंद की खाद्य विभाग की टीम द्वारा नगर वार्ड नंबर 13 स्थित नकुल दीवान के मकान कमरा जिसे गिरधारी राघवानी द्वारा अपने किराना गोदाम के रूप में उपयोग किया जा रहा था में छापामार कार्यवाही की गई। जहां गोदाम के अंदर बड़ी मात्रा में शासन द्वारा प्रतिबंधित जर्दा युक्त गुटखा 21 कट्टी बोरी पान विराज एवं चार कट्टी बोरी सितार कुल 25 बोरी गुटका अवैध रूप से रखे मिला जिसकी बाजार में कीमती 2 लाख हैं जिसे व्यवसाय गिरधारी वागवानी के कब्जे से जप्त कर कार्यवाही की जाकर माननीय न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया गया है।

error: Content is protected !!