Advertisement Carousel

आम आदमी पार्टी का अनिश्चित कालीन आमरण अनशन प्रारम्भ

00 ग्राम-पंचायत मेहदौली जनकपुर के डेम की न्यायिक जांच की मांग मुख्य मुद्दा

कोरिया / जनहित के विभिन्न्य मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी जनकपुर के दर्जनों लोगों ने अनिश्चित कालीन आमरण अनशन प्रारम्भ की है।

यह अनिश्चित कालीन आमरण अनशन दिनांक 3/5/2017 से ग्राम-पंचायत मेहदौली जनकपुर के डेम (जलाशय) के समीप बैठ कर प्रारम्भ की है। आम आदमी पार्टी जनकपुर के लोगों द्वारा ग्राम-पंचायत मेहदौली जनकपुर के डेम (जलाशय) की न्यायिक जांच की मांग मुख्य मुद्दा है।

                  18198211_1203369489785143_3064265869782302707_n आम आदमी पार्टी जनकपुर के नत्थू प्यासी ने अनशन की शुरुआत करते हुए बताया कि जब तक मांगे पूरी नही हो जाती है अनशन जारी रहेगी,  अनिश्चित कालीन आमरण अनशन की शुरुआत में ब्रजभान अहिरवार, विश्वजीत पांडेय, अब्दुल खान, सिदार्थ सिंह उर्फ सोनू, अजित सिंह, विद्यानंद ठाकुर, बैशाखू बैगा, अशोक यादव, जगर्ननाथ यादव, लला प्रसाद बैगा, रमेश प्रसाद, रमेश,उमेश, बिहारी, नंदलाल यादव, पार्वती सिंह, बुद्वलाल बैग, नान्हू बैगा , गोरेलाल बैगा, राजेन्द्र चंदेल, शिवलाल ,रामदास, जयपाल, हरिशरण, दादुलाल, राम मिलन, अमृत लाल यादव ,विष्णु सोनी, नांदनी, सीताराम बैगा तथा अन्य ग्रामीणवासी भी उपस्थित थे।
error: Content is protected !!