Advertisement Carousel

26 मई को भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों व 27 मई को होगी प्रदेश कार्यसमिति बैठक

रायपुर / भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 26 व 27 मई को प्रातः 11 बजे आयोजित की गई है। बैठक के पहले दिन 26 मई को भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। वहीं दूसरे दिन 27 मई को प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारियों की बैठक होगी। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक में प्रदेश प्रभारी डी. पुरन्देश्वरी, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित आमंत्रित पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

error: Content is protected !!