बिलासपुर / पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री ने बिहार और दिल्ली के लोगों को राज्यसभा में भेजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पद पर रहते हुए 8 वर्ष पूरे होने पर वे भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़िया होने का खूब दम भरते हैं। लेकिन राज्यसभा के लिए उन्होंने बिहार और दिल्ली के लोगों को चुनकर भेजा, हसदेव बचाओ आंदोलन में भाजपा साथ है। राजस्थान के मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ आते हैं और सरकार से उसे मंजूरी मिल जाती है। पेड़ों की कटाई के मामले में कांग्रेस उसके साथ है। वे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 साल पूरे होने पर सुशासन दिवस पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर बातचीत की प्रधानमंत्री सड़क, आवास योजना, आयुष्मान भारत, महंगाई, जीडीपी की दर, आम आदमी की प्रति व्यक्ति आय, जीएसटी पर केंद्र राज्य के संबंधों पर भी बातचीत की, डॉ सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार को तमाम मोर्चे पर विफल बताया।
