Advertisement Carousel

भूस्खलन से 50 लोगों के मौत की आशंका, 27 शव बरामद

हिमाचल प्रदेश / 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पठानकोट हाइवे पर हिमाचल रोडवेज की एक बस के भूस्खलन की चपेट में आने से 50 लोगों के मरने की आशंका है।

हिमाचल प्रदेश राज्य परिवहन निगम की जो बस इसकी चपेट में आई है, वो सवारियों से खचाखच भरी हुई बताई जा रही है। भूस्खलन के चलते सड़क टूटने से बस तकरीबन 800 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। अब तक 27 शव बरामद किए जा चुके हैं। हालांकि सात यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। एनडीआरएफ और सेना की टीम को बचाव कार्य के लिए बुलाया गया है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए की 5 लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही पीएम ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

error: Content is protected !!