Tuesday, July 1, 2025
बड़ी खबर कांग्रेस के पूर्व विधायक हुए सड़क हादसे का शिकार...

कांग्रेस के पूर्व विधायक हुए सड़क हादसे का शिकार , अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार…

-

कोरबा। कोरबा जिले के पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे मोहितराम केरकेट्टा सड़क हादसे का शिकार हो गये। वे अपनी कार में कोरबा से पाली की तरफ जा रहे थे। तभी सड़क पर अचानक मवेशी आ गये। जिसे बचाने के चक्कर में चालक का कार पर से नियंत्रण हट गया और तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकरायी। इस हादसे में चालक और पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा को काफी चोटे आई है। वहीं कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के मुताबिक यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र का है। जहां तानाखार के पूर्व कांग्रेस विधायक मोहितराम केरकेट्टा अपनी सेडान कार में कोरबा से कटघोरा होते हुए पाली अपने निवास जा रहे थे। इसी दौरान कटघोरा के लखनपुर बाईपास मार्ग पर तेज रफ्तार कार के सामने अचानक मवेशी आ गये। मवेशियों को बचाने के चक्कर में पूर्व विधायक के चालक ने कार का स्टेयरिंग मोड़ दिया। जिससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकरायी। भीषण टक्कर के बाद कार के सामने का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार के चालक और पूर्व विधायक को भी चोटे आई है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल पूर्व विधायक और चालक को कार से बाहर निकाला गया। फिलहाल इस हादसे के बाद पूर्व विधायक ने खुद की सलामती की जानकारी दी है।

Latest news

राज्यपाल ने दी थी विदाई की शुभकामनाएं, कुछ घंटे बाद मिला एक्सटेंशन का आदेश ?

मुख्य सचिव को सेवा विस्तार पर मुहर - लेकिन ‘राजभवन’ रहा अंधेरे में! पूरे...

नई दिल्ली में सहकारिता की राष्ट्रीय कार्यशाला में केदार कश्यप हुए शामिल

छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों की दी जानकारी, सहकारिता मॉडल को...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!