Advertisement Carousel

सिल्वर मेडल जीतने वाली रीबा बेन्नी के माता-पिता ने जनदर्शन में मुलाकात कर मुख्यमंत्री का जताया आभार,, चार साल से अधिक की मेहनत से हासिल किया मेडल

रायपुर 8 अगस्त 2024। न्यूजीलैंड में काॅमनेवल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली छत्तीसगढ़ की बालिका रीबा बेन्नी और उनके माता-पिता ने आज जनदर्शन में मुलाकात कर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है। रीबा ने पूर्व में आयोजित जनदर्शन में सहायता की मांग की थी, जिसे मुख्यमंत्री साय ने सहृदयता से स्वीकार करते हुए तत्काल सहायता राशि चार लाख रूपये स्वीकृत किया था। इस राशि से रीबा बेन्नी न्यूजीलैंड पहुँच पाई और काॅमनवेल्थ गेम्स में शामिल होकर सिल्वर मेडल अर्जित किया। आज इस खुशी को रीबा के माता-पिता ने मुख्यमंत्री के साथ साझा किया और सम्मान में उन्होंने मुख्यमंत्री साय को श्रीफल भेंट कर सहायता के लिए आभार जताया। रीबा बताती है कि वर्ष 2018 से तलवारबाजी का अभ्यास कर रही है। इसके लिए पूर्व में राष्ट्रीय स्तर पर भी चयन हुआ है और इसके बाद न्यूजीलैंड के काॅमनवेल्थ गेम में शामिल हुई। जहां उनकी टीम ने न्यूजीलैंड को ही हार दिया था।

error: Content is protected !!