Monday, June 30, 2025
हमारे राज्य पांच लाख के ईनामी नक्सली कमांडर ने किया आत्मसमर्पण,हत्या,मुठभेड़...

पांच लाख के ईनामी नक्सली कमांडर ने किया आत्मसमर्पण,हत्या,मुठभेड़ सहित कई वारदातों में रहा शामिल…

-

धमतरी : छग शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति से प्रभावित होकर एवं पुलिस महानिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के दौरान का सदस्य एवं रावस समन्वय का डिप्टी कमांडर अजय ने पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के समक्ष माओवादियो की खोखली विचारधारा, भेदभाव-पूर्ण व्यवहार, उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पित नक्सली का नाम अजय उर्फ अघन उम्र 26 वर्ष निवासी कांकेर है, अजय के पास से सुरका रायफल स्वनिर्मित हथियार सहित पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है|  अजय डिप्टी कमांडर एसीएम सीता नदी एरिया कमेटी के पद पर कार्यरत था, शासन व्दारा 05 लाख रूपये  का ईनाम घोषित किया गया था| अजय संघम सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती हुआ, वर्ष 2010 तक बाल संघम सदस्य के पद पर कार्य किया। इस दौरान कई बड़ी घटनाओं में रहा शामिलजिसमे वर्ष 2017 में थाना खल्लारी ग्राम जोगीबिरदो के 01 ग्रामीण की हत्या में शामिल था। वर्ष 2018 में थाना बोरई ग्राम कारीपानी मुख्य मार्ग में पेड़ काटकर मार्ग अवरुद्ध किया गया था।

2018 थाना खल्लारी ग्राम एकावारी में रोड किनारे 05 किग्रा.टिफिन बम गड़ाया था, वर्ष 2020 में थाना नगरी ग्राम घोरागांव पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जिससे गोबरा एलओएस. कमांडर रवि मारा गया था, उसमें शामिल था। • वर्ष 2020 थाना मेचका ग्राम उजरावन के एक ग्रामीण की हत्या में शामिल था। वर्ष 2021 भाना खल्लारी ग्राम गादुल‌ बाहरा में एक ग्रामीण की हत्या में शामिल था। 2021 थाना खल्लारी ग्राम आमझर के 01ग्रामीण की हत्या में शामिल था।संगठन छोड़ने का कारण छ०ग० शासन की आत्मसमर्पण नीतियों से प्रभावित होकर भारत के संविधान पर विश्वास रखते हुए एवं संगठन में कार्यो की उपेक्षा करने,भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं माओवादियों के द्वारा आदिवासियों पर किये जा रहे अत्याचार से त्रस्त होकर उक्त माओवादी द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। आत्मसमर्पण करने पर इसे उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 25000/- रूपये (पच्चीस हजार रूपये) नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गयी।

Latest news

नया मुख्य सचिव अभी नहीं, अमिताभ जैन का सेवा विस्तार, केंद्र सरकार ने लगाई मुहर

सेवा विस्तार पर कार्यरत बनने वाले प्रदेश के पहले मुख्य सचिव होंगे अमिताभ...

राजीव भवन में NSUI बैठक के दौरान PCC चीफ दीपक बैज का मोबाइल चोरी

खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी रायपुर। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में...
- Advertisement -

बैकुंठपुर में बड़े उत्साह से सुनी गई मोदी जी की 123वीं ‘मन की बात’

बैकुंठपुर (कोरिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 123वीं ‘मन की...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!