Advertisement Carousel

सरगुजा ओपन रैपिड शतरंज स्पर्धा में विकास जायसवाल, रोहन गुप्ता, श्रेयांश मिश्रा, ईशान अहमद, अंशा और आफरीन ने मारी बाजी

बैकुण्ठपुर। कोरिया जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में 1 फरवरी को आईसेक्ट कॉलेज प्रांगण में सरगुजा संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नरेश सोनी (प्रबंधक, आईसेक्ट कॉलेज) एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी आशीष गुप्ता ने किया।

यह प्रतियोगिता ओपन कैटेगरी एवं 13 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए आयोजित हुई, जिसमें सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों से 110 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंतरराष्ट्रीय स्विस लीग पद्धति से संपन्न इस स्पर्धा में कुल 45,000 रुपये की नगद राशि, ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और नन्हे शतरंज खिलाड़ियों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रतियोगिता के विजेता:

ओपन वर्ग:

  1. विकास जायसवाल (अंबिकापुर) – ₹5000
  2. प्रकाश तिवारी (सैनिक स्कूल, अंबिकापुर) – ₹3000
  3. गौतम केशरी (अंबिकापुर) – ₹2000
  4. अजय गुप्ता (बैकुंठपुर) – ₹1500
  5. रासिध रसीद (बैकुंठपुर) – ₹1200

विभिन्न आयु वर्गों के विजेता:

  • U-15 बालक: रोहन गुप्ता (सरगुजा)
  • U-15 बालिका: आफरीन (कोरिया)
  • U-13 बालक: श्रेयांश मिश्रा (एमसीबी)
  • U-13 बालिका: श्रेया शिल्पी (सूरजपुर)
  • U-11 बालक: ईशान अहमद (बैकुंठपुर)
  • U-11 बालिका: वेदिका शर्मा (बैकुंठपुर)
  • U-9 बालक: अरूप कुमार रे (सूरजपुर)
  • U-9 बालिका: यशिका (बैकुंठपुर)
  • U-7 बालक: अरहम अख्तर (कोरिया)
  • U-7 बालिका: अंशा फातिमा (कोरिया)

विशेष पुरस्कार:

  • बेस्ट वेटरन: जीवन लाल यादव
  • बेस्ट महिला खिलाड़ी: कशिश सिन्हा (प्रथम), आफरीन (द्वितीय)

मुख्य आर्बिटर की भूमिका शेषरतन जायसवाल (अंबिकापुर) ने निभाई, जबकि योगेंद्र प्रसाद गुप्ता सहायक आर्बिटर रहे। टूर्नामेंट के डायरेक्टर अब्दुल शमीम थे। जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह दद्दा ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

error: Content is protected !!