Advertisement Carousel

बलिदान से नहीं डरेगा भाजपा कार्यकर्ता – अमित शाह

केरल /
में हो रही बीजेपी और आरएसएस के कार्यकर्ताओं की हत्याओं के विरोध में बीजेपी देश भर में जन रक्षा यात्रा कर रही है। इसी सिलसिले में दिल्ली में रविवार को बीजेपी ने यात्रा का आयोजन किया, जिसमें पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि एक गोली से भी लोगों की जान चली जाती है। हमारे कार्यकर्ताओं को तो टुकड़ों में काट दिया गया। फिर भी हम बलिदान से डरे नहीं हैं। रैली में अमित शाह ने सीपीआईएम पर राजनितिक हत्याओं का आरोप लगाया और कहा कि देश भर के बीजेपी कार्यकर्ता केरल के बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं। बीजेपी का आरोप है कि केरल में कम्युनिस्ट शासन आने के बाद उनके कार्यकर्ताओं की हत्याओं में वृद्दि हुई है। बीजेपी की मांग है कि इस प्रकार की राजनितिक हत्याओं पर रोक लगनी चाहिए।

error: Content is protected !!