Wednesday, March 26, 2025
बड़ी खबर भाजपा ने पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा सहित पांच...

भाजपा ने पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा सहित पांच नेताओं को किया निष्कासित

-

बलरामपुर। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध बागी होकर चुनाव लड़ने वाले पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा सहित पांच नेताओं को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की अनुशंसा पर यह कार्यवाही की गई, जिसका आदेश प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा ने जारी किया। निष्कासित किए गए अन्य नेताओं में जिला महामंत्री अनूप तिवारी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय सिंह पैकरा, रामानुजगंज मंडल अध्यक्ष लल्लन यादव, और बलरामपुर मंडल अध्यक्ष दीनानाथ यादव शामिल हैं।

सिद्धनाथ पैकरा ने लगाया गंभीर आरोप
चुनाव में हार के बाद सिद्धनाथ पैकरा ने प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नेताम की साजिश के कारण वे चुनाव हारे हैं। हालांकि नेताम ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पार्टी प्रत्याशियों की जीत से यह स्पष्ट है कि संगठन की एकजुटता बरकरार है।

पार्टी विरोधी गतिविधियों पर सख्त भाजपा
पार्टी ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने को अनुशासनहीनता मानते हुए यह कठोर कदम उठाया गया है। आदेश के अनुसार, यह निष्कासन तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

संगठन में मचा हड़कंप
इस फैसले के बाद जिले की राजनीति में हड़कंप मच गया है। पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए की गई इस बड़ी कार्यवाही को आने वाले दिनों में एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। वहीं, निष्कासित नेताओं के अगले कदम पर भी सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news

छत्तीसगढ़ में कानून का राज है, जो भी दोषी होगा, उसे सख्त से सख्त सजा मिलेगी – सीएम साय

महादेव सट्टा ऐप घोटाला: छत्तीसगढ़ में CBI के छापे, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान

CBI ने महादेव बुक मामले में देशभर के 60 स्थानों पर की छापेमारी, CBI ने X कर दी जानकारी

नई दिल्ली - केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आज महादेव बुक ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले की जांच के...

सुकमा में पुलिस को बड़ी सफलता, 9 हार्डकोर नक्सलियों ने किया समर्पण

सुकमा, छत्तीसगढ़ — नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी...

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के घर सीबीआई को नहीं मिली एंट्री, गेट पर डटे सीबीआई

भिलाई नगर, 26 मार्च — भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव के आवास...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!