Tuesday, April 29, 2025
बड़ी खबर कांग्रेस द्वारा पीएम के विवादित पोस्टर पर पोस्ट करने...

कांग्रेस द्वारा पीएम के विवादित पोस्टर पर पोस्ट करने पर, डिप्टी सीएम साव ने कांग्रेस को लगाई लताड़

-

राहुल गांधी बताएं क्या कांग्रेस अब नेहरू की जगह मसूद अजहर के विचारों से चलेगी : डिप्टी सीएम साव

पीएम के विवादित पोस्टर मामले में छत्तीसगढ़ से आई पहली प्रतिक्रिया, डिप्टी सीएम साव ने कांग्रेस और राहुल गांधी को घेरा

पाकिस्तान की आतंकवादी भाषा के समानांतर हो गई है कांग्रेस की भाषा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

प्रधानमंत्री मोदी जी के विरोध में अंधी हो गई कांग्रेस, मर्यादा भूल पाक आतंकवादियों की भाषा बोलने लगी : डिप्टी सीएम अरुण साव

रायपुर। कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विवादित पोस्टर सोशल मीडिया में पोस्ट करने पर छत्तीसगढ़ से पहली प्रतिक्रिया आई है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम के विवादित पोस्ट करने पर कांग्रेस को लताड़ लगाई है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछा कि, क्या कांग्रेस अब नेहरू की जगह मसूद अजहर के विचारों से चलेगी। देश अपने राष्ट्र प्रधान का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।


श्री साव ने सोशल मीडिया में लिखा कि,

कांग्रेस की भाषा और पाकिस्तान पोषित आतंकवाद की भाषा बिल्कुल समानांतर है!

राष्ट्र प्रधान की सांकेतिक “सर तन से जुदा” तस्वीर बनाकर अपनी आतंकवादी विचारधारा को पूरी दुनिया के सामने रखने का कार्य कर रही है कांग्रेस पार्टी,
क्या कांग्रेस का ऐसा कोई एजेंडा भी है, जो देश के दुश्मनों तक पहुंचा रही है?

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय @narendramodi जी के “टुकड़े-टुकड़े” करने की धमकी देकर अपनी पार्टी के मंसूबों को पहले ही बता दिया था.!

यह कृत्य अति निंदनीय है। यह कांग्रेस के विचारों के गर्त में जाने का प्रतीक है।

@RahulGandhi जी बतायें कि क्या कांग्रेस अब नेहरू के विचारों से नहीं इमरान मसूद और मसूद अजहर के विचारों से चलेगी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news

1 मई जन्मदिन पर सादगी के साथ वंचितों की सेवा करें: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर / जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में निर्दोष...

नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के तहत 103 करोड़ रुपए जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित...
- Advertisement -

एक वर्ष में सर्वाधिक स्वास्थ्य संस्थाओं को मिली राष्ट्रीय स्तर पर पहचान

स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी की दिशा में नए प्रतिमान गढ़ रहा है छत्तीसगढ़

राजभवन में फर्जीवाड़ा करने वाला महामंडलेश्वर 5 साल बाद गिरफ्तार

पूर्व राज्यपाल के लेटरहेड पर किए थे फर्जी आदेश...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!