Monday, May 19, 2025
बड़ी खबर रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा की...

रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

-


बैकुण्ठपुर। रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय स्थित गंगाश्री होटल में एक भव्य जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रानी अहिल्याबाई के जीवन, कार्य, शासन प्रणाली और जनकल्याणकारी दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर उपस्थित रहे। उन्होंने रानी अहिल्याबाई के सुशासन, धार्मिक-सांस्कृतिक उत्थान और महिला सशक्तिकरण के योगदान को याद करते हुए कहा कि रानी अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में जनता की सेवा को सर्वोपरि मानते हुए राज्य का सर्वांगीण विकास किया। उन्होंने जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी 21 से 31 मई तक प्रदेशभर में विशेष अभियान चला रही है, जिसके माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता अहिल्याबाई की धार्मिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता मंडल स्तर पर धार्मिक स्थलों की सफाई और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से रानी अहिल्याबाई के आदर्शों को लोगों तक पहुंचाएंगे।
पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और अहिल्याबाई के विचारों के प्रचार-प्रसार की बात कही।
वहीं जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने रानी अहिल्याबाई के न्यायप्रिय शासन, मंदिरों के जीर्णोद्धार और दूरदर्शी नेतृत्व को वर्तमान समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, विनोद साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला मंत्री बसंत राय, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news

- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!