Advertisement Carousel

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, पार्टी के कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

रायपुर : लोकसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जहां एक तरफ राजनीतिक पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कई नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है। इसी बीच चिरमिरी से कांग्रेस को बड़ा झटका का सामना करना पड़ा है। यहां कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार, ब्लॉक अध्यक्ष, महामंत्री समेत कई पदाधिकारी शामिल है। इस्तीफा देने के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पर मनमानी का भी आरोप लगाया है। जिसके बाद व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले आज ही भिलाई में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जोन 3 के अध्यक्ष जालंधर सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। जालंधर सिंह निगम में पार्षद भी हैं। सांसद विजय बघेल और जिला अध्यक्ष ने जालंधर सिंह को भाजपा में प्रवेश कराया है।

error: Content is protected !!