Advertisement Carousel

बॉक्सिंग रिंग में शराब-मुर्गा पार्टी, स्पोर्ट्स सेल के अफसरों की शर्मनाक करतूत!


बिलासपुर। खेल की पवित्र भूमि को दागदार करने वाला मामला सामने आया है। एसईसीआर जोन बिलासपुर के स्पोर्ट्स सेल के अधिकारियों ने बॉक्सिंग रिंग को ही मयखाना बना दिया।


जानकारी के अनुसार, स्पोर्ट्स सेल प्रभारी श्रीकांत पहाड़िया ने कोच देवेंद्र यादव के जन्मदिन के बहाने कार्यालय परिसर स्थित बॉक्सिंग रिंग में शराब और मुर्गा पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान बॉक्सिंग मेट को टेबल की तरह उपयोग करते हुए शराब और खाने का सामान रखा गया।
खिलाड़ियों ने इस हरकत पर कड़ी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि जहां रोजाना खिलाड़ी पसीना बहाते हैं, वहां शराब पार्टी कर अधिकारियों ने खेल की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।


घटना की जानकारी सामने आने के बाद सीनियर डीसीएम ने जांच के आदेश जारी किए हैं। मामले की पुष्टि के बाद संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

error: Content is protected !!