रायपुर।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। उनके दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस दौरान वे रायपुर और बस्तर में सुरक्षा, नक्सलवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़े अहम आयोजनों में शामिल होंगे।
7 फरवरी:
अमित शाह शाम 04:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे निजी होटल जाएंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।
8 फरवरी:
सुबह 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक वे नक्सलवाद पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें राज्य के वरिष्ठ अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे।
शाम 05:00 बजे से 06:10 बजे तक वे ‘शिफ्टिंग द लेंस’ थीम पर आयोजित राष्ट्रीय कॉनक्लेव में भाग लेंगे। इसके बाद वे होटल में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
9 फरवरी:
केंद्रीय गृहमंत्री बस्तर पंडूम के समापन समारोह में शामिल होंगे। सुबह 11:00 बजे विशेष विमान से रायपुर से दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल जाएंगे।
दोपहर 12:05 बजे से शाम 04:00 बजे तक कार्यक्रम में शामिल रहने के बाद शाम 04:20 बजे जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
यह दौरा छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के साथ-साथ बस्तर क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती देने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
