Advertisement Carousel

रमज़ान में मुस्लिम शासकीय कर्मचारियों को एक घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने की मिली अनुमति


डॉ. सलीम राज ने जताया सरकार का आभार


रायपुर। पवित्र माह रमज़ान 19 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो चुका है। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोग पूरे दिन रोजा रखकर इबादत करते हैं तथा रात्रि में विशेष नमाज़ ‘तरावीह’ अदा की जाती है, जिसमें पाक कुरआन का पाठ किया जाता है।


रमज़ान माह को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के शासकीय मुस्लिम अधिकारी एवं कर्मचारियों को एक घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान की है। इस निर्णय का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) डॉ. सलीम राज ने इसे सरकार का संवेदनशील एवं सराहनीय कदम बताया है।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सभी धर्मों, जातियों और समुदायों की आस्था का सम्मान कर रही है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की सोच का प्रतिबिंब बताया।


डॉ. सलीम राज ने कहा कि इस निर्णय से रमज़ान के दौरान रोजेदार शासकीय कर्मचारियों को इबादत और धार्मिक गतिविधियों में सहूलियत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!