Advertisement Carousel

बस्तर में नक्सलियों को बड़ा झटका: टॉप कमांडर सोडी केशा ने 42 साथियों के साथ किया सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार डाले


दंतेवाड़ा
देशभर में जहां नक्सलवाद के खात्मे को लेकर चर्चा तेज है, वहीं बस्तर संभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। टॉप नक्सली कमांडर सोडी केशा ने अपने 42 साथियों के साथ सरेंडर कर दिया है।


मिली जानकारी के मुताबिक सभी नक्सलियों ने तेलंगाना के DGP के सामने आत्मसमर्पण किया। सरेंडर के दौरान नक्सलियों ने बड़ी मात्रा में हथियार भी जमा कराए हैं।


पुलिस के अनुसार नक्सलियों के पास से
5 AK-47
4 SLR
3 INSAS राइफल
9 BGL
3 रिवॉल्वर
बरामद हुए हैं।


सूत्रों के मुताबिक नक्सली संगठन के एक और बड़े कमांडर हेमला विज्जा के भी जल्द आत्मसमर्पण करने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हेमला विज्जा, सोडी केशा का सबसे करीबी सहयोगी माना जाता है।


वहीं जानकारी यह भी सामने आई है कि सरेंडर की औपचारिक घोषणा अगले 1 से 2 दिनों के भीतर आधिकारिक रूप से की जा सकती है।

error: Content is protected !!